28 Mar 2024, 20:13:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बच्चों के साथ अभिनय करना आसान : स्कार्लेट जोहानसन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2020 11:24AM | Updated Date: Feb 7 2020 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड स्टार स्कारर्लेट जोहानसन का कहना है कि बच्चों के साथ काम करना आसान है क्योंकि वे ग्रहणशील, चंचल और आत्मीय होते हैं। हाल ही में ऑस्कर में नामांकित फिल्म 'जोजो रैबिट' में बच्चों के साथ नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने रोजी बेत्जलर नामक महिला का किरदार निभाया था जो कि जोजो नामक एक जर्मन लड़के की मां है।

जोहान्सन ने कहा, "मैं वाकई में खुशकिस्मत हूं कि मुझे 'जोजो रैबिट' में दो बेहतरीन कलाकारों के विपरीत काम करने का मौका मिला। कभी-कभी आपको यह पता रहता है कि आप जिनके साथ काम कर रहे हैं, वे शायद उतने अनुभवी नहीं है, लेकिन ये काफी नेक, खुले विचारों के, ग्रहणशील, चंचल और आत्मीय थे, जिससे मेरा काम बेहद आसान हो गया।"

जोहान्सन को इस बार दो ऑस्कर नामांकन मिले हैं। उन्हें 'मैरिज स्टोरी' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और 'जोजो रैबिट' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकन मिला है। ऑस्कर समारोह का आयोजन यहां नौ फरवरी को किया जाएगा जिसका प्रसारण भारत में 10 फरवरी को स्टार मूवीज में होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »