29 Mar 2024, 20:19:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Belgium - Argentina हॉकी प्रो लीग मुकाबला स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2021 3:46PM | Updated Date: May 15 2021 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुसाने। बेल्जियम और अर्जेंटीना के बीच 22-23 मई  को होने वाला एफआईएच हॉकी प्रो  लीग मुकाबला स्थगित कर दिया गया है। हॉलैंड में मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के चलते इस मुकाबले को स्थगित किया गया है। अर्जेंटीना की टीम को दक्षिण अमेरिकी देश बेल्जियम पहुंचना था लेकिन  कोरोना के कारण इस मुकाबले को स्थगित करना पड़ा।  दुर्भाग्य से वैकल्पिक उड़ान ढूंढने के लिए सभी प्रयास करने के बावजूद कोई हल नहीं निकल पाया। 
 
मौजूदा समय में एफआईएच, बेल्जियम और अर्जेंटीना के राष्ट्रीय हॉकी संघ बाद की तारीख में इन मैचों को करवांने के विकल्प ढूढ़ रहे हैं। इस बीच बेल्जियम की राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम एंटवर्प में अमेरिका के साथ आज और कल प्रो हॉकी लीग मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »