28 Mar 2024, 14:27:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अर्जेंटीना के खिलाफ खेलना हमारे लिए अच्छा टेस्ट : रानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2021 12:30AM | Updated Date: Jan 17 2021 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी का मानना है कि टोक्यो ओलंपिक के लिए टीम की तैयारी कैसी है उसे जानने के लिए अर्जेंटीना के खिलाफ खेलना अच्छा टेस्ट होगा। भारतीय महिला टीम कोरोना के बाद खेल गतिविधियां शुरु होने के बाद पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय दौरे में गयी है। भारत और अर्जेंटीना के बीच रविवार से मुकाबले होंगे। 

रानी ने कहा, ‘‘यह समय दुनियाभर में खेल के लिए काफी कठिन रहा लेकिन खेल गतिविधियां शुरु होना हमारे लिए सुखद है और इससे काफी अच्छा महसूस हो रहा है। हम मजबूत टीमों के खिलाफ खुद को परखने के लिए उत्सुक हैं और यह भी समझना चाहते हैं कि इस वक्त टीम किस जगह खड़ी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे ख्याल से प्रतिस्पर्धी हॉकी के लिहाज से यह दौरा हमारे लिए काफी अहम है। यह साल हमारे लिए काफी कठिन है और मजबूत टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने से हम टोक्यो ओलंपिक के लिए अच्छी तैयारी करने के अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत कर सकेंगे।’’ खेल रत्न से सम्मानित 26 वर्षीय कप्तान ने कहा, ‘‘खेल लोगों को जश्न मनाने का मौका देता है और यह जिम्मेदारी मुझ पर और मेरी टीम पर है। हमें पता है कि इस साल हमारा लक्ष्य क्या है और हम चाहते हैं कि साल की शुरुआत हम जीत से करें।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »