25 Apr 2024, 10:14:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रानी के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2021 6:22PM | Updated Date: Jan 3 2021 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम कप्तानी रानी रामपाल के नेतृत्व में अर्जेंटीना दौरे के लिए रविवार को रवाना हो गयी। महिला टीम का करीब एक साल के अंतराल के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा है। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लगे लॉकडाउन की वजह से खेल गतिविधियां ठप्प होने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम का यह पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा है। हॉकी इंडिया ने इस दौरे के लिए 25 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है जिसकी कप्तान रानी और उपकप्तान सविता हैं। भारतीय टीम को अर्जेंटीना की जूनियर महिला टीम के साथ 17 और 19 जनवरी को दो मुकाबले खेलने हैं।
 
इसके बाद अर्जेंटीना बी टीम के साथ 22 और 24 जनवरी को मुकाबला खेलना है। अंत में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के साथ चार मैच खेलने है जिसका पहला मुकाबला 26, दूसरा 28, तीसरा 30 और चौथा मैच 31 जनवरी को होगा। हॉकी इंडिया और मेजबान टीम के हॉकी संघ ने अर्जेंटीना और भारतीय महिला हॉकी टीमों के लिए जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार किया है। इसके अनुसार टीमें होटल में अलग-अलग रहेंगी जहां टीम बैठक, खाना और अन्य कार्य करेंगी।
 
अर्जेंटीना दौरे के लिए  25 सदस्यीय भारतीय महिला टीम इस प्रकार है: गोलकीपर: सविता, रजनी एतिमारपु और बिछू देवी खरीबम  डिफेंडर: गुरजीत कौर, दीप ग्रेस एका, रश्मिता मिंज, मनप्रीत कौर, रीना खोखर, सलीमा टेटे और निशा  मिडफील्डर: सुशीला चानू पुखरामबम, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल, नमिता टोप्पो, मोनिका और निकी प्रधान फॉरवर्ड: रानी, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, नवजोत कौर, ज्योति, उदिता, राजविंदर कौर, लालरेमसियामी और शर्मिला देवी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »