25 Apr 2024, 21:57:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ध्यानचंद इलेवन ने रूपसिंह इलेवन को 7-6 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2020 12:10AM | Updated Date: Aug 31 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को यहां ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैत्री हॉकी मैच में ध्यानचंद इलेवन ने रूपसिंह इलेवन को 7-6 से पराजित किया। लगातार बारिश के बावजूद इस मैच में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पूर्व हॉकी खिलाड़यिों ने शिरकत कर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद को कल उनकी जयंती पर मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और हॉकी प्रेमियों ने तेज बारिश के बीच श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पंकज राग और संचालक पवन कुमार जैन भी मौजूद थे। अपरान्ह चार बजे लगातार बारिश ने भी हॉकी प्रेमियों का जोश कम नहीं होने दिया। हॉकी से जुड़ी हस्तियां बाकायदा मैदान पर पहुंची और ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मैत्री मैच खेला गया।

खेल संचालक जैन ने इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के हॉकी में योगदान का स्मरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक आर सिंह, 1968 की ओलंपिक टीम के कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी इनाम उर रहमान, पूर्व हॉकी खिलाड़ी राजिन्दर सिंह और अन्य हस्तियां मौजूद थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »