28 Mar 2024, 14:18:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्वारेंटीन के दौरान भारत के ओलंपिक इतिहास के बारे में जाना: रीड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 12:17AM | Updated Date: Aug 23 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि उन्होंने क्वारेंटीन में रहने के दौरान भारतीय टीम के ओलंपिक इतिहास के बारे में जाना है। भारत रिकॉर्ड आठ बार का ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता है। हालांकि उसने अपना आखिरी ओलम्पिक हॉकी स्वर्ण पदक 40 साल पहले 1980 के मास्को ओलम्पिक में जीता था और उसके बाद वह फिर कभी हॉकी में पदक नहीं हासिल कर पाया। भारतीय टीम ने अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
 
खेल गतिविधियां दोबारा शुरु होने पर हॉकी टीम के संभावित खिलाड़यिों को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में दो सप्ताह तक क्वारेंटीन में रखा गया था जो इस सप्ताह की शुरुआत में खत्म हुआ। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम के छह खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। क्वारेंटीन में रहने के दौरान खिलाड़यिों को ओलंपिक लक्ष्य के बारे में गतिविधियां करने कहा गया था।
 
रीड ने बताया कि पिछले दो सप्ताह तक टीम ने भारत के ओलंपिक इतिहास के बारे जाना। रीड ने कहा, ‘‘खिलाड़यिों का काम ओलंपिक स्टोरी को पढ़ना और व्यक्तिगत तौर पर इससे सीख लेना है। क्वारेंटीन में साथ रहने से हम सभी अगले 12 महीने तक इसका उपयोग कर सकेंगे।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »