18 Apr 2024, 09:26:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुझे उम्मीद है कि टोक्यो ओलंपिक 1964 की तरह यादगार होगा: हरबिंदर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2020 4:36PM | Updated Date: Jul 24 2020 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टोक्यो में 1964 में हुए ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हरबिंदर सिंह का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि अगले साल होने वाला ओलंपिक 1964 की तरह ही यादगार होगा। 1964 में टोक्यो में हुए ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 1-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता था। हरबिंदर स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा थे। 
 
हरबिंदर ने कहा - दशकों बाद एक बार फिर ओलंपिक का आयोजन टोक्यो में होने जा रहा है जहां मेरा स्वर्ण पदक जीतने का सपना पूरा हुआ था। मेरे ख्याल से भारतीय हॉकी टीम के लिए इसी जगह एक बार फिर स्वर्ण पदक जीत इतिहास दोहराने और 1964 की तरह ओलंपिक को यादगार बनाने का शानदार मौका है। 
 
उन्होंने कहा - सभी हॉकी प्रशंसक भारतीय टीम को ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करते हुए देखना चाहते हैं। ओलंपिक शुरु होने में अब एक साल का समय शेष रह गया है और मुझे यकीन है कि सभी खिलाड़ी और सहायक स्टाफ ने टोक्यो ओलंपिक की तैयारियां अपने स्तर पर शुरु कर दी होगी। मैं टीम को पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »