29 Mar 2024, 00:19:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी टीम की रीना ने किया खुलासा, आंख में चोट लगने के बाद लगा भारत के लिए....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2020 12:12AM | Updated Date: May 3 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर रीना खोकर ने खुलासा करते हुए कहा कि पिछले साल अप्रैल में फिटनेस अभ्यास करते वक्त जब उनकी आंख में चोट लगी तो उन्हें इस बात का डर था कि वह फिर भारत के लिए नहीं खेल पाएंगी। 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पदार्पण करने वाली रीना पिछले साल अप्रैल में फिटनेस अभ्यास करते वक्त चोटिल हो गयी थीं और उन्हें आंख की सर्जरी करानी पड़ी थी। रीना को इस दौरान कुछ समय के लिए टीम से बाहर रहना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘फिटनेस अभ्यास के दौरान मैं स्ट्रेच कर रही थी कि तभी बैंड छूट गया और मेरी बायीं आंख में लग गया।
 
यह सब इतनी जल्दी हुआ कि मैं कुछ समझ ही नहीं सकी। उस वक्त मुझे लगा कि आने वाले चार महीने मेरे जीवन के लिए काफी कठिन होंगे।’’     रीना अपने पदार्पण के बाद से लगातार टीम में शामिल रही हैं और वह 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। इसके अलावा वह एफआईएच हॉकी विश्वकप टीम में भी शामिल रही थीं। आंख में चोट लगने के बाद हालांकि उनके पिछले वर्ष के अंत में हुए ओलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट में खेलने को लेकर संशय पैदा हो गया था।
 
लेकिन आखिरकार उन्हें टीम में शामिल किया गया था। चंडीगढ़ की रहने वाली 26 वर्षीय रीना ने कहा, ‘‘शुरुआत में डॉक्टर ने कहा कि चोट जल्द ही ठीक हो जाएगी लेकिन महीने भर बाद भी दर्द रहने पर डॉक्टर ने सर्जरी की सलाह दी जिससे रेटिना पर खतरा नहीं आए। इस खबर से मैं टूट चुकी थी और सोच रही थी कि क्या मैं दोबारा भारत के लिए हॉकी खेल पाऊंगी।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »