28 Mar 2024, 21:46:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला हॉकी टीम ने जुटा लिए हैं 15 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2020 5:13PM | Updated Date: Apr 26 2020 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ महामारी के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर गरीब और प्रवासी कामगारों की मदद के लिये धन जुटा रही भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक 15 लाख रुपये जुटा लिए हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1000 लोगों के लिए भोजन का प्रबंध करने के उद्देश्य के साथ यह पहल शुरू की थी। टीम ने इस अभियान को शुरू करने के पहले चार दिनों में ही सात लाख रुपये से अधिक की धनराशि जुटा ली थी और यह क्राउडफडिंग लॉकडाउन के आखिरी दिन यानी 3 मई 2020 तक जारी रहेगी।
 
देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर टीम ने अपना हॉकी प्रशिक्षण स्थगित कर दिया है और इस समय का बेहतर उपयोग खिलाड़ी अपने खेल और उन क्षेत्रों पर आत्मनिरीक्षण करने के लिए कर रहे हैं। भारतीय पुरुष और महिला टीमें फिलहाल बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में हैं और दोनों टीमों के खिलाड़ी खुद को फिट और सकारात्मक रखने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »