20 Apr 2024, 11:58:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रानी-मनप्रीत को प्लेयर ऑफ द ईयर, हरविंदर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2020 12:28AM | Updated Date: Mar 9 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कप्तानों मनप्रीत सिंह और रानी को रविवार को यहां तीसरे हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों में वर्ष 2019 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया जबकि तीन बार के ओलम्पियन हरविंदर सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया गया। 
 
केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू, भारतीय ओलम्पिक संघ और अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक महासंघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा तथा हॉकी इण्डिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने यह अवार्ड प्रदान किये। मनप्रीत और रानी को इन पुरस्कारों में 25-25 लाख रूपए की पुरस्कार राशि मिली। हरविंदर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड में 30 लाख रूपए  दिए गए। दिग्गज खिलाडी हरविंदर ने अपने करियर में एक ओलम्पिक स्वर्ण और दो ओलम्पिक कांस्य पदक के अलावा एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक भी जीता है।
 
भव्य पुरस्कार समारोह में भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष बत्रा ने कहा, ‘‘हमें अपनी दोनों हॉकी टीमों से इस बार टोक्यो ओलम्पिक में काफी उम्मीदे हैं और हमें लगता है कि यह टीमें पोडियम पर जगह बनाने में कामयाब होंगी और देश के लिए पदक जीतेंगी। 
 
खेल मंत्री रिजिजू ने इस पुरस्कार समारोह की सरहाना करते हुए कहा - हॉकी भारतीय खेलों की आत्मा है और इसका ओलम्पिक में आठ स्वर्ण पदक जीतने के शानदार इतिहास है। मैं आश्वासन देता हूं कि सरकार हॉकी को अपनी तरफ से हर संभव मदद देगी। मैं साथ ही डॉ बत्रा की इस मांग से भी सहमत हूं कि हॉकी जैसे टीम खेलों को सरकार की तरफ से दी जाने वाली पुरस्कार राशि की समीक्षा की जानी चाहिए और टीम खेलों में ज्यादा पुरस्कार राशि दी जानी चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »