29 Mar 2024, 03:14:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी के वार्षिक पुरस्कारों की होड़ में मनप्रीत और रानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2020 7:34PM | Updated Date: Mar 3 2020 7:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में हॉकी की नियंत्रण संस्था हॉकी इंडिया ने अपने तीसरे वार्षिक पुरस्कारों 2019 के लिए नामित खिलाड़ियों की मंगलवार को घोषणा की और रविवार आठ मार्च को होने वाले इस पुरस्कार समारोह में कुल 1.30 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। हॉकी इंडिया ने नामित खिलाड़ियों की घोषणा करते हुए बताया कि इस समारोह के शीर्ष पुरस्कार मेजर ध्यान चंद लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड की घोषणा समारोह के दौरान होगी और इस पुरस्कार में 30 लाख रुपये और ट्राफी दी जाएगी।

ध्रुव बत्रा प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष) पुरस्कार की होड़ में भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और सुरेंद्र कुमार शामिल हैं। इस पुरस्कार में 25 लाख रुपये की राशि मिलेगी। ध्रुव बत्रा प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला) की होड़ में कप्तान रानी, दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर और सविता शामिल हैं। इस पुरस्कार में भी 25 लाख रुपये मिलेंगे। जुगराज सिंह अपमिंमग प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष अंडर-21) के लिए 10 लाख रुपये दिए जाएंगे और इस पुरस्कार की होड़ में दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, मनदीप मोर और विवेक सागर प्रसाद शामिल हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »