25 Apr 2024, 23:11:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस दिग्गज खिलाड़ी का निधन, शौक में डूबा खेल जगत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2020 12:39AM | Updated Date: Mar 2 2020 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन हो गया है। हॉकी इंडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। बलबीर 77 साल के थे और 1968 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हॉकी इंडिया ने ट्वीट किया कि हमें अपने पूर्व हाकी खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक पदक विजेता टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह खुल्लर की मौत का दुख है।
 
उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनका बेटा कमलबीर सिंह अमेरिका में बसा है, उन्होंने रविवार को पीटीआई से कहा - मेरे पिता को मेरे साथ अमेरिका जाना था लेकिन अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और शुक्रवार दोपहर को जालंधर जिले में संसारपुर में हमारे पैतृक निवास पर उनका निधन हो गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »