28 Mar 2024, 20:46:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरियाणा बना राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2020 12:17AM | Updated Date: Feb 10 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलम (केरल)। हरियाणा ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को रविवार को एकतरफा अंदाज में 6-0 से हराकर 10वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता (ए डिवीज़न) का खिताब जीत लिया। हरियाणा की जीत में मनीषा (19वें मिनट), अन्नु (22), काजल (47), दीपिका (50), उषा (59)और देविका सेन (60) ने गोल किये। इससे पहले मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र ने रूतुजा दादासो पिसल (25) के गोल से बढ़त बनाई जबकि मध्य प्रदेश ने ज्योति पाल (31) और साधना सेंगर (33) के गोलों से जीत हासिल कर ली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »