29 Mar 2024, 19:03:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने विश्व चैंपियन बेल्जियम को दी शिकस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2020 1:08AM | Updated Date: Feb 9 2020 1:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। मेजबान भारत ने सनसनीखेज प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन और विश्व की नंबर एक टीम बेल्जियम को एफआईएच प्रो लीग हॉकी के मुकाबले में शनिवार को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। यहां कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने विश्व और यूरोपियन चैंपियन टीम को लगातार दबाव में रख शानदार जीत दर्ज की। भारत की तरफ से मनदीप सिंह ने दूसरे मिनट में और रमनदीप सिंह ने 46वें मिनट में गोल किये जबकि बेल्जियम का एकमात्र गोल गॉथियर बोकार्ड ने 33वें मिनट में किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »