20 Apr 2024, 19:06:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साई और हरियाणा में होगा खिताबी मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2020 12:33AM | Updated Date: Feb 9 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलम (केरल)। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और हरियाणा के बीच 10वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता (ए डिवीज़न) का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में साई ने मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी को शूटआउट में 2-1 से हराया जबकि हरियाणा ने महाराष्ट्र को 3-2 से पराजित किया। साई और मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के बीच पहले सेमीफाइनल में निर्धारित समय में कोई गोल नहीं होने के बाद शूटआउट का सहारा लिया जिसमें सिमता मिंज ने साई के लिए दो निशाने साधे जबकि मध्य प्रदेश की तरफ से साधना सेंगर ही गोल कर पायीं। दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा की जीत में देविका सेन (23, 54) ने दो गोल किये जबकि दीपिका (6) ने एक अन्य गोल किया। महाराष्ट्र की तरफ से वैष्णवी विट्ठल फाल्के(12) और रूतुजा दादासो पिसल (53) ने गोल किये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »