29 Mar 2024, 15:54:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2020 12:45AM | Updated Date: Feb 8 2020 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को शुक्रवार को यहां सम्मानित किया। रानी को हाल में वर्ल्ड गेम्स ने एथलीट ऑफ द ईयर चुना था और यह सम्मान पाने वाली वह पहली भारतीय और पहली हॉकी खिलाड़ी बनी थीं। रानी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधान और पूर्व एथलीट तथा विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता अंजू बॉबी जार्ज ने बधाई दी। अंजू इस अवसर पर मौजूद थीं। रानी को इस अवार्ड के लिए ऑनलाइन पोल में 199,400 वोट मिले थे। रानी की अगुवाई में भारत ने हाल में न्यूजीलैंड  का दौरा किया था और ओलम्पिक चैंपियन ब्रिटेन को 1-0 से हारने के अलावा मेजबान न्यूजीलैंड को दौरे के आखिरी मैच में 3-0 से हराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »