25 Apr 2024, 12:08:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

हाथ-पैर पतले, मगर पेट निकला है बाहर तो डॉ. का ये देसी उपाय 15 दिन में अंदर कर देगा तोंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2023 3:14PM | Updated Date: May 12 2023 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोटापा एक गंभीर बीमारी है, जो खुद कई खतरनाक बीमारियों का कारण बनती है। इसमें शरीर पर असामान्य और अत्यधिक फैट जमने लगता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाने लगता है। दुनियाभर में कई करोड़ लोग ज्यादा वजन का सामना कर रहे हैं। वजन कम करने के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाए जा सकते हैं। नैचुरोपैथी स्पेशलिस्ट डॉ. निताशा गुप्ता ने तोंद कम करने वाला उपाय बताया है। वो कहती हैं कि पेट को ठीक रखना जरूरी है, क्योंकि सारी बीमारियां यहीं से शुरू होती हैं। यह बीमारी आपके शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाने लगती है, जिससे किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

डॉ. निताशा गुप्ता का दावा है कि बेली फैट को 15 दिन में कम करने के लिए पीली मोटी हरड़ (हरीतकी) का इस्तेमाल किया जा सकता है। वेट लॉस के इस देसी उपाय से 15 दिन के अंदर 2-3 इंच कमर और 2-3 किलो वजन कम हो जाएगा।

घर पर बेली फैट घटाने का तरीका

कैसे करें ये उपाय?

सबसे पहले पीली मोटी हरड़ का पाउडर लें।

अगर आपके पास पाउडर नहीं है, तो इसे पीसकर चूर्ण बना लें।

अब आधा चम्मच हरड़ पाउडर को एक गिलास गुनगुने पानी से लें।

ध्यान रखें कि आपको सुबह के समय ये उपाय अपनाना है।​

पेट हो जाएगा मस्त

हरड़ का इस्तेमाल करने से पेट का स्वास्थ्य सुधर जाता है। यह पाचन को तेज करके कब्ज से छुटकारा दिलाता है। वहीं, इस उपाय से पेट की गैस आसानी से निकल जाती है और पेट फूलने की दिक्कत नहीं होती।

हरड़ से मिलते हैं ये फायदे भी

अस्थमा के लक्षणों से राहत

बवासीर से राहत

खांसी से छुटकारा

उल्टी का इलाज

स्किन इंफेक्शन का इलाज

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »