28 Mar 2024, 19:58:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

बच्चों को सर्दियों में जरूर खिलाएं ये चीजें, Immunity Boost होने के साथ होगी Health Grouth

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2021 1:50PM | Updated Date: Dec 11 2021 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बच्चों को खाना खिलाना किसी चैलेंज से कम नहीं है। खासकर सर्दियों में बच्चे स्नैक्स खाना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन फिर भी बच्चों की पसंद और नापसंद का ख्याल रखते हुए सिर्फ उन्हें स्नैक्स या अनहेल्दी चीजें नहीं खिला सकते। ऐसी कई हेल्दी चीजें हैं, जो बच्चों को विंटर में खिला सकते हैं। ये चीजें सिर्फ हेल्दी ही नहीं टेस्टी भी होगी। 
 
शकरकंदी 
 
शकरकंदी यानी स्वीट पौटेटो की कई रेसिपीज बच्चों को बेहद पसंद आती है। आप बच्चों को शकरकंदी ऑलिव ऑयल में फ्राई करके इसे चीज या फिर पनीर के साथ खिला सकते हैं। 
 
चुकंदर 
 
आमतौर पर बच्चों को चुकंदर पसंद नहीं आता। ऐसे में विंटर में सबसे बड़ी चुनौती है, बच्चों को चुकंदर खिलाना। बच्चों को चुकंदर खिलाने के लिए आपको चुकंदर की स्मूदी बनाती है या फिर चुकंदर के कप केक भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। 
 
सेलमन फिश 
 
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने से बच्चों की आंखों की रोशनी तेज होती है। इसके अलावा बच्चोंं का दिमाग तेज होता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। 
 
गर्म दूध 
 
बच्चों को हमेशा गर्म दूध ही पिलाना चाहिए। गर्म दूध पीने से बच्चों को नींंद बहुत अच्छी आती है और अगले दिन बच्चा एक्टिव रहता है। बच्चा अगर दूध नहीं पीता, तो इसमें दो बादाम पीसकर डाल दें या फिर चॉकलेट डालकर बच्चे को गर्म दूध दें। 
 
बाजरे की रोटी 
 
बच्चों को बाजरे की रोटी जरूर खिलाएं। बाजरे में गेहूं की रोटी से भी ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। आप बाजरे की रोटी को दही या फिर अचार  के साथ खिला सकते हैं।  बाजरा प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 

अंडे 
 
प्रोटीन की पूर्ति करने के लिए बच्चों को उबले अंडे जरूर खिलाएं। खासकर बढ़ते बच्चों को अंडे जरूर खिलाएं, इससे उनकी ग्रोथ अच्छी होती है और वे विंटर में सर्दी-जुकाम से भी बचे रहते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »