29 Mar 2024, 17:07:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

COVID संक्रमण दर 0.45 प्रतिशत, स्वस्थ होने की दर 98.21 प्रतिशत पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2021 12:13PM | Updated Date: Nov 2 2021 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। देशभर में कोविड महामारी में सुधार का रुख दिख रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड संक्रमण दर 0.45 प्रतिशत तथा स्वस्थ होने की दर 98.21 प्रतिशत दर्ज की गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 52 लाख 39 हजार 444 कोविड टीके लगाए गए हैं। आज सुबह सात बजे तक कुल टीकाकरण 106 करोड़ 85 लाख 71 हजार 879 हो गया है।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देशभर में 10423 नए कोविड रोगी सामने आए हैं। देश में इस समय एक लाख 53 हजार 776 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 0.45 प्रतिशत है। इसी अवधि में 15021 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 36 लाख 83 हजार 581 लोग कोविड संक्रमण से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.21 प्रतिशत हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 10 लाख नौ हजार 45 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में अभी तक 61 करोड़ दो लाख 10 हजार 339 कोविड परीक्षण हो चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »