20 Apr 2024, 05:19:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

सुबह उठकर Breakfast में खा लें ये 2 चीजें, Body में दिखेंगे जबरदस्त फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2021 4:13PM | Updated Date: Oct 1 2021 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेल्‍थ डेस्‍क। दिनभर एनर्जी के लिए आपको हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सुबह का नाश्ता आपको दिन भर ऊर्जा देता रहता है। अगर आप नियमित तौर पर हेल्दी नाश्ता करते हैं तो सिरदर्द और थकावट जैसी समस्याओं से दूर रहते हैं। हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें Breakfast में शामिल करने से आपको जबरदस्त लाभ मिलेंगे। 
 
1. Breakfast में अंडे का सेवन फायदेमंद 
 
डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि अगर आप नाश्ते में रोज अंडे खाते हैं तो कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं, क्योंकि अंडे में बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। वे कहती हैं कि रोज एक अंडा खाने से आप पूरे दिन की विटामिन डी की खुराक पूरी कर सकते हैं।
 
Breakfast  में अंडा खाने के फायदे

अंडा आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद रहता है, जो रेटीना को मजबूती देता है। 

अंडे में कोलीन पाया जाता है, जिससे मेमोरी तेज होती है और दिमाग एक्टिव रहता है। 

उबले हुए अंडे खाने से जोड़ों में दर्द नहीं होता। इससे स्टेमिना भी बढ़ता है।

उबले अंडे का पाला पार्ट खाने से आयरन की कमी पूरी होती है।

अंडे का सफेद हिस्सा खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। 
 
2.  Breakfast में Oats के सेवन से फायदे 
 
डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, नाश्ते में ओट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। ओट्स को जौ से तैयार किया जाता है, यह बाजार में कई तरह के फ्लेवर में भी आपको मिल जाता है। रोजाना आप 30 से 40 ग्राम की मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला विशेष प्रकार का फाइबर ‘बीटा ग्लूकैन’ शरीर को खूब फायदा पहुंचाता है। 
 
Breakfast में Oats खाने के शानदार लाभ
 
Oats में पाया जाने वाला फाइबर उच्च रक्तचाप की समस्या कम करता है।

नाश्ते में Oats खाने सेपेट साफ रहता है, जिससे किसी भी रोग के होने की संभावना नहीं रहती।

Oats  खाने से कब्ज के रोगियों को फायदा मिलता है। 

इसके नियमित सेवन से पाचन शक्ति बढ़ती और यह आपके नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखता है।

Oats में फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो दिमाग में सेरोटोनिन की मात्रा को बढ़ाता है। 

वजन  कम करने में भी Oats आपकी मदद कर सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »