20 Apr 2024, 04:19:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

Diabetes के मरीजों के लिए खतरनाक होते है ये Fruits, बढ़ सकता है Bood Sugar Level

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2021 2:49PM | Updated Date: Aug 25 2021 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते आज के समय में खराब खानपान, तनाव, अनियमित जीवन-शैली और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण जो बीमारियां पहले बड़े-बुजुर्गों को हुआ करती थीं, आज उनका शिकार युवा भी हो रहे हैं। उन्हीं में से एक है Diabetes की बीमारी। बता दें कि जब Pancreas Insulin Hormone का उत्पादन कम या फिर बंद कर देता है तो इसके कारण मधुमेह की बीमारी का खतरा काफी बढ़ जाता है। Diabetes के रोगियों को अपने ब्लड शुगर लेवल का ध्यान रखने की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। बॉडी में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने के कारण Heart Attack, ब्रेन स्ट्रोक, किडनी फेलियर और Multiple Organ Failure जैसी जानलेवा स्थिति का खतरा भी बढ़ जाता है। मेडकिल टर्म में हाई ब्लड शुगर को Hyperglycemia कहा जाता है। दवाइयों के साथ-साथ खानपान और जीवन-शैली में बदलाव कर रक्त शर्करा के स्तर को कम किया जा सकता है। कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, इसके कारण ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।
 
Diabetes के मरीज इन चीजों के सेवन से करें परहेज- मधुमेह के रोगियों को तरबूज, खजूर, अनानास, ज्यादा पके केले, चीकू, आम, अनार और अंगूर आदि फलों के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि, इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है। जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इन फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70-100 के बीच होता है, इनमें चीनी की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मधुमेह के रोगियों को इन फलों के सेवन से बचने की सलाह देते हैं।
 
ये Dry Fruits हैं लाभदायक-  Diabetes के रोगियों को अपने खाने में  Dry Fruits को जरूर शामिल करना चाहिए। 2017 में हुई एक स्टडी के मुताबिक ड्राई फ्रूट्स टाइप 2 Diabetes को रोकने में काफी मदद करते हैं। आप चाहें तो रोस्टेड बादाम और काजू आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
 
इन Fruits का कर सकते हैं सेवन- मधुमेह के रोगी अपनी डाइट में नट्स, सेब, खुबानी, काले शहतूत, ब्लू बैरीज, चेरी, पके फल, कीवी, संतरे, पपीते, आडू, स्ट्रॉबेरी और कीनू आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »