20 Apr 2024, 18:44:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

Whey Protein क्यों और कितनी मात्रा में इसे लेना Body के लिए होता है फायदेमंद...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2021 12:39PM | Updated Date: Jul 20 2021 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना की वज़ह से डेढ़ साल से लोग बिना जिम जाए घर पर ही अपनी फिटनेस को बनाए हुए हैं। इस दौरान जहां लोगों ने अपना मनपसंद खाना बनाया और खाया तो वहीं पूरी शिद्दत के साथ अपनी बॉडी पर भी काम किया। फिटनेस फ्रीक लोगों ने घर में ही रहकर तेजी से वजन कम किया। उन्होंने कई एप्स और फिटनेस एक्सपर्ट से कॉलिंग कर जानकारी प्राप्त की। लैक्टोज़, दूध उत्पादों और दूध से बनी चीनी है, जो व्हे प्रोटीन पाउडर में भी मौजूद होती है। अगर आपको लैक्टोज़ से एलर्जी है और इस पाउडर का सेवन किया है तो आपको पाचन से संबंधित गड़बड़ियां हो सकती हैं। आप शरीर में सूजन, ब्लॉटिंग या पेट में दर्द महसूस कर सकते हैं। अगर इसके डिब्बे पर लैक्टोज़ फ्री लिखा है, तभी आप इसका सेवन करें या सोया व्हे प्रोटीन पाउडर लें।
 
Whey Protein उनके लिए काफी अच्छा है, जो फिटनेस चाहते हैं और वेजिटेरियन हैं क्योंकि बॉडी बनाने के लिए पर्याप्त प्रोटीन जरूरी होता है और उन्हें चाहकर भी सब्जियों और पनीर से उतना नहीं मिल पाता, जितने कि जरूरत होती है। ऐसे में वे लोग व्हे प्रोटीन का सेवन कर अपनी बॉडी को टोंड कर सकते हैं।
 
अगर आपका फिटनेस को लेकर कोई गोल (फैट लॉस, मसल्स गेन) सेट है तो Protein किस समय लेना चाहिए की अपेक्षा रोजाना Protein इनटेक पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अगर आप Protein को समय पर लेने पर ध्यान देने के चक्कर में Protein इनटेक को ही कम कर देंगे, तो वह सही नहीं होगा। एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति की रोज़ाना Protein की जरूरत 0.8 ग्राम/किलोग्राम होती है, जो कि हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए लेनी ही चाहिए। वहीं Athletes and Body Builders को लगभग 1.6 ग्राम/किलोग्राम Protein का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसलिए अगर आप रोजाना अपनी जरूर के मुताबिक 0.8 ग्राम/किलोग्राम या 1.6 ग्राम/किलोग्राम प्रोटीन ले लेते हैं तो आपको इसकी टाइमिंग की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। एक अध्ययन के मुताबिक, रात में मसल्स ग्रोथ और डाइजेशन के लिए सोने से पहले 40 ग्राम Protein लें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »