24 Apr 2024, 15:56:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

Weight Loss Tips: रोजाना ऐसे करें अलसी का सेवन, गायब हो जाएगी पेट की चर्बी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2021 5:22PM | Updated Date: May 30 2021 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अलसी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह कब्ज, डायबिटीज, कोलेस्ट्राल, कैंसर से लेकर हृदय रोगों के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन आपको बता दें कि इसका सेवन करके आप अपना वजन कम करने के साथ कमर और पेट की चर्बी से भी छुटकारा पा सकते हैं।अलसी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट  के साथ अधिक मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, ओमेगा 3 फैटी एसि़ड तत्व पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ पेट को भरा रखने में मदद करता है। इसका सेवन करके आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं। जानिए कैसे करें सेवन। अलसी को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, लिग्नांस, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फेरुलिक एसिड, कॉपर, मॉलिब्डेनम और फाइबर पाए जाते हैं, जो कई रोगों में सहायक सिद्ध होते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण के चलते इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम में आराम मिलता है। 
 
साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड आंखों की रेटिना के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, मधुमेह और मोटापा के लिए भी अलसी गुणकारी है। इसके सेवन से बढ़ते वजन और शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो अलसी के बीज में अघुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसके सेवन से भूख कम लगती है। आसान शब्दों में कहे तो अलसी जल्दी पचती नहीं है। इससे भूख कम लगती है और पेट हर समय भरा रहता है। विशेषज्ञ भी वजन कम करने के लिए अघुलनशील फलों और सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो अलसी का सेवन जरूर करें।
 
7 बार निम्बू के साथ इसे लो कितना भी पेट कमर पे चर्बी हो गायब | how to lose  tummy fat | Belly Fat - AyurvedForLife
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए अलसी किसी दवा से कम नहीं है। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम अलसी में 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसमें ऐसे सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मसल्स को मजबूत करने में सहायक होते हैं। साथ ही फाइबर के चलते बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि मोटापे से पीड़ित मरीजों को रोजाना एक चम्मच अलसी पाउडर का सेवन करना चाहिए। ओमेगा-3 फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय को स्वस्थ रखता है। उच्च रक्तचाप के मरीजों को भी रोजाना अलसी का सेवन करना चाहिए। साथ ही कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
tips to reduce weight: वजन कम करने में मदद करती है अलसी - flax seed is  helpful in reducing weight | Navbharat Times
फैट कटर ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
1 कप अलसी का बीज
2 चम्मच शहद
आधा छिला हुआ गाजर
3 चम्मच नींबू का रस
आधा छिला हुआ खीरा
अजवाइन के दो डंठल
छोटे टुकड़ों में कटा हुआ 2 टमाटर
एक छोटा-छोटा कटा हुआ लहसुन
ऐसे बनाएं फैट कटर ड्रिंक
सबसे पहले एक पैन में पानी और अलसी डालकर 30 मिनट के लिए उबाले। इसके बाद इसे छान कर ठंडा कर लें।  अब इसे और सभी चीजों को ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इस जूस को खाना खाने के आधा या फिर एक घंटे पहले पिएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »