17 Apr 2024, 00:29:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Rarest of Rare Case: दिल्ली के 2 मरीजों की छोटी आंत में मिला Black Fungus

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2021 8:07PM | Updated Date: May 22 2021 8:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में अब तक मिले मामलों में Black Fungus का असर आंखों और दिमाग पर दिखाई दे रहा था लेकिन पहली यह बार आंतों में मिला है। पहला मामला 56 साल के कुमार का है। कुमार दिल्ली में ही रहते हैं। कोरोना के कारण वे पत्नी और परिवार के दो सदस्यों को खो चुके हैं। पत्नी के साथ वे खुद भी पॉजिटिव हो गए थे। पेट में दर्द होने की वजह से उन्होंने बमुश्किल अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार किया था। दिल्ली के कुमार को पहली बार में कोविड़-19 के हल्के लक्षण दिखाई दिए। कुमार के पेट में दर्द हुआ तो उन्होंने समझा कि गैस्ट्राइटिस या तनाव की वजह से ऐसा हो रहा है। उन्होंने खुद से एसिडिटी की दवा भी ली थी। इससे सही इलाज शुरू होने में 3 दिन की देर हो गई। आखिर में कुमार सर गंगा राम हॉस्पिटल की कोरोना इमरजेंसी में सीटी स्कैन जांच करवाई। सीटी स्कैन से पता चला कि उनकी छोटी आंत में छेद हो गया है। कोरोना की वजह से भी उनकी हालत इतनी बिगड़ गई है कि वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत है।
 
सर गंगा राम अस्पताल में सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और लिवर ट्रांसप्लांटेशन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ। उषास्त धीर ने बताया कि मरीज में जेजुनम (छोटी आंत का पहला भाग) में अल्सरेशन की वजह से फंगल डिजीज का शक हुआ। उनका तुरंत एंटिफंगल ट्रीटमेंट शुरू किया गया। हमने निकाली गई आंत के एक हिस्से को बायोप्सी के लिए भेज दिया है।
 
जानिए किसे है ज्यादा खतरा:
 
जिन मरीजों को शुरुआत में ही स्टेरॉइड्स दिए गए।
 
स्टेरॉइड्स की बहुत ज्यादा डोज दिए जाने पर भी मरीज को खतरा बढ़ जाता है।
 
ऐसे लोगों के खून में मिठास की मात्रा बढ़ जाती है जो हाई ब्लड शुगर के रूप में सामने आता है।
 
अगर लंबे वक्त तक स्टेरॉइड्स दिए जाएं तो भी लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आ सकते हैं।
 
कुछ दवाइयां भी बहुत सावधानी से देनी चाहिए, वो भी फंगल इन्फेक्शन का कारण बन सकती हैं
 
बिना डॉक्टरी सलाह के स्टेरॉइड लेना खतरनाक हो सकता है।
 
स्टेरॉइड बिल्कुल उचित मात्रा में लें और कम-से-कम समय तक लें।
 
ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं हो तो डॉक्टर से बिना पूछे स्टेरॉइड लेना नहीं छोड़ें।
 
तीन चीजें बहुत महत्वपूर्ण हैं- 
 
पहला शुगर कंट्रोल बहुत अच्छा होना चाहिए, दूसरा हमें स्टेरॉयड कब देने हैं, ये सावधानी, तीसरी स्टेरॉयड की कितनी डोज देनी है।
 
शुगर कंट्रोल- खून में चीनी की मात्रा बढ़ने नहीं दें।
 
जो लोग डायबिटिक हैं, उन्हें अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने का अतिरिक्त प्रयास करना चाहिए।
 
जो डायबिटिक नहीं हैं, लेकिन नियमित तौर पर स्टेरॉइड्स ले रहे हैं, उन्हें अपना ब्लड शुगर हमेशा चेक करते रहना चाहिए।
 
स्टेराइड गाइडलाइंस का सख्त पालन हो।
 
स्टेरॉइड देने को लेकर गाइडलाइंस जारी किया है, उसके मुताबिक स्टेरॉइड दिया जाए।
 
स्टेरॉइड के बेजा इस्तेमाल से परहेज – स्टेरॉइड देने से बचें।
 
अगर जरूरत पड़े तो कम डोज दें ना कि बहुत ज्यादा।
 
इस तरह की दूसरी दवाइयां भी तभी दी जाएं जब बहुत जरूरी हों।
 
कैसे समझें कि Black Fungus ने अटैक कर दिया है-
 
अगर आपको नाक में दिक्कत महसूस हो रहा हो
 
अगर आपको सिरदर्द हो
 
चेहरे के एक हिस्से में दर्द महसूस हो या वो सूज जाए
 
चेहरा सुन्न पड़ रहा हो
 
चेहरे का रंग बदल रहा हो
 
पलकें सूजने लगी हों
 
दांत हिलने लगे

ब्लैक फंगस ने फेफड़े पर आक्रमण कर दिया है तो ये लक्षण दिखेंगे…
 
बुखार
 
सांस लेने में दिक्कत
 
कफ
 
खंखार में खून आना
 
सीने में दर्द
 
धुंधला दिखाई पड़े
 
ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
 
इन अफवाहों पर न दें ध्यान
 
कुछ कच्चा खाने (Raw Food) से फंगल इन्फेक्शन हो रहा है।
 
जहां तहां से लाए गए सिलिंडर से कोरोना मरीज को ऑक्सिजन सपॉर्ट देने के कारण।
 
किसी खास स्थान पर ही हो रहा है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »