19 Apr 2024, 05:36:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना वायरस से बचना है तो इस चाय को जरूर पीना, यह है बनाने का तरीका...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2020 1:08PM | Updated Date: Apr 17 2020 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए खान-पान में कुछ बदलाव करना जरूरी है, जिससे इम्युनिटी मजबूत हो। तुलसी की चाय इसमें काफी मददगार हो सकती है। तुलसी बेहद गुणकारी होती है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल हजारों वर्षों से किया जा रहा है। ऐसे भी सामान्य सर्दी-जुकाम और खांसी होने पर तुलसी का काढ़ा पीने के लिए कहा जाता है। इससे इम्युनिटी भी मजबूत होती है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए आप तुलसी की चाय पी सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है, इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है। जानें इसे बनाने का तरीका।
 
जरूरी सामग्री
 
जरूरत के मुताबिक तुलसी के पत्ते
 
दो कप पानी
 
एक चम्मच शहद
 
दो चम्मच नींबू का रस
 
थोड़ी पिसी काली मिर्च
 
बनाने का तरीका
 
सबसे पहले एक पैन में पानी उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए। जब पानी खौलने लगे तो उसमें तुलसी के पत्ते डाल दीजिए। कुछ ही देर में तुलसी का रंग और फ्लेवर आ जाएगा। 3 से 4 मिनट के भीतर इसे आंच पर से उतार कर छान लीजिए। फिर शहद, नींबू का रस और काली मिर्च का पाउडर मिला कर पीजिए। इससे काफी फुर्ती मिलेगी। यह दिमाग को भी शांत रखता है। सुबह-शाम दो बार इसका सेवन करना ठीक रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »