19 Apr 2024, 05:11:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करेगी यह 5 चीजें, इम्युनिटी को बनाएगी मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2020 4:01PM | Updated Date: Apr 14 2020 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस ने दुनिया भर में उत्पात मचा रखा है। इस बीमारी का डर हर किसी के दिमाग में बैठा है। वर्तमान में, कोरोना वायरस को रोकने के लिए बाजार में कोई दवा उपलब्ध नहीं है। कोविड-19 से बचने के लिए शरीर की प्रतिकारक शक्ति को बढ़ाना चाहिए। एंटीवायरल चीजें लेने से शरीर अंदर से मजबूत बनता है। निम्नलिखित चीजों को लेने से शरीर को कोरोना वायरस से लड़ने की ताकत मिलती है। इसलिए इन चीजों को खाने में शामिल करें।
 
1. दालचीनी स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ दालचीनी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। दालचीनी शरीर को वायरस से बचाता है। न्यूयॉर्क के टैरो कॉलेज द्वारा किए गए शोध से साबित हुआ है कि दालचीनी खाने से एंटीवायरल गुण शरीर को वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा दालचीनी चाय में डालकर पी सकते है।
 
2. लहसुन : लहसुन शरीर को संक्रमण से बचाता है। इसे खाने से शरीर में संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है। लहसुन के अंदर एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर को कई तरह के संक्रमणों से बचाता है। इसलिए आपको रोजाना लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन को सब्जी में डालकर या चटनी बनाकर खा सकते हैं।
 
3. दही : दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो वायरस से लड़ने में मदद करते हैं, नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन द्वारा किए गए शोध के अनुसार, प्रोबायोटिक्स के सेवन से वायरस होने का खतरा कम हो जाता है।
 
4. मशरूम : मशरूम की सब्जी को सेहत के लिए कारगर माना जाता है। मशरूम में एंटीवायरल और जीवाणुरोधी तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और वायरस के संक्रमण को कम करता है।
 
5. मुलेठी: मुलेठी में एंटीवायरल, एंटीमाइक्रोबियल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ट्यूमर और कई औषधीय गुण होते हैं। मुलेठी को आयुर्वेद में प्रभावी माना गया है और वायरस से बचाने के लिए इसका कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »