29 Mar 2024, 06:17:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

सावधान: अगर पेशाब करने के बाद भी बूंद गिरती है तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2019 11:58AM | Updated Date: Dec 26 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेशाब करने के बाद कभी -कभी बूंद का टपकना एक सामान्य प्रक्रिया है और यह लगभग सभी व्यक्तियों के साथ होता है। अगर पेशाब करने के बाद भी बूंद गिरती है तो हो जायें सावधान, हो सकती है यह गंभीर बीमारी पेशाब त्यागना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। ऐसा मनुष्य ही नहीं लगभग सभी जीव जंतु भी करते हैं। कभी-कभी पेशाब करते समय हमें कई बीमारियों का संकेत मिलता है और लोग उस बात पर ध्यान नहीं देते हैं। आज मैं एक ऐसी ही एक गंभीर समस्या के बारे में बताने जा रहा हूँ, जिसे पेशाब त्यागते समय पहचाना जा सकता है।
 
पेशाब करने के बाद भी बूंद का गिरना- पेशाब करने के बाद कभी -कभी बूंद का टपकना एक सामान्य प्रक्रिया है और यह लगभग सभी व्यक्तियों के साथ होता है, किन्तु अगर यह किसी के साथ लगातार होता है, तो गंभीर समस्या का संकेत है। यह संकेत प्रोस्टेट का होता है। अगर आपको रात में सोते समय अचानक से पेशाब आता महसूस होता है या मूत्र त्याग करने की इच्छा हो परन्तु पेशाब के दौरान अगर मूत्र बाहर न आये तो यह प्रोस्टेट कैंसर का एक मुख्य लक्षण है।
 
इसमें प्रोस्टेट का आकार धीरे-धीरे ज्यादा होने लगता है। डॉक्टर्स के मुताबिक़ मोटे लोगों में यह समस्या होने का सबसे अधिक खतरा होता है, जबकि कमजोर लोगों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बेहद कम रहता है। अधिक वसा युक्त खाना खाना भी इसके कारण हो सकते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अपने नजदीकी चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें ताकि इसकी पाचन की जा सके। अगर इस पर आप ध्यान नहीं देते हैं तो इसके काफी गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »