29 Mar 2024, 00:50:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

सरसों के तेल को शरीर पर लगाने से स्किन होती है खूबसूरत और भी जाने कई फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 2:44PM | Updated Date: Aug 26 2019 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन की रिपोर्ट से पता चला है कि नियमित आहार के हिस्से के रूप में अगर सरसों का तेल प्रयोग किया जाए तो ये कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करके आपके दिल के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। ये मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है यही कारण है कि रिफाइंड की जगह सरसों के तेल के प्रयोग पर जोर ज्यादा दिया जाता है।

पाचन से लेकर साइनस तक में सरसों के तेल का महत्व है। ऑर्गेनिक सरसों का तेल स्वादिष्ट, तीखा और पौष्टिकता लिए होता है। इसे खाना बनाने के साथ ही त्वचा और बालों पर मालिश के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। नियमित रूप से खाना पकाने में सरसों का तेल इस्तेमाल, स्वस्थ शरीर ही नहीं स्वस्थ त्वचा और बाल भी देता है। तो आइए जानें और क्या-क्या गुण समेटे हुए है ये सरसों का तेल और किन रोगों में ये दवा की तरह काम करता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »