28 Mar 2024, 15:00:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आपत्तिजनक वीडियो वायरल को लेकर कमलनाथ मांगे जनता से माफी : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2020 12:14AM | Updated Date: Oct 14 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल को लेकर आज कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को इस मामले में जनता से माफी मांगनी चाहिये।

झा ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पूरे देश में सभी जानते है कि कमलनाथ भारत के राजनेताओं में सबसे अधिक पैसे वाले उद्योगपति हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीब है, लेकिन सच यह है कि चौहान गरीबों के सच्चे सेवक हैं। वह उन्हें रोटी कपडा देने उनकी जिंदगी में एक नयी बयार लाने के लिये दिन रात लगे हैं। 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वीडियो वायरल करना कांग्रेसियों की हार की हताशा का प्रतीक है। इसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है। वरिष्ठ नेता झा ने कहा कि ऐसा वीडियो जारी कर कांग्रेस ने प्रदेश की सात करोड जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि चौहान प्रदेश के सच्चे सेवक हैं, यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता सर्वाधिक है और प्रदेश का हर आम व्यक्ति उनसे जुडा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा कल इस आपत्तिजनक वीडियो को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »