19 Apr 2024, 19:22:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

4700 रुपए में खरीदें 44 हजार वाला Google Pixel 6a, ये साइट दे रही बंपर छूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2023 4:33PM | Updated Date: Apr 29 2023 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

Google Pixel कई लोगों की पहली पसंद है। इसके पीछे कई वजहें हैं। खासकर ऐसे यूजर्स जो किसी बेहतर स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं और चाहते हैं कि वह iPhone न खरीदें तो उनके लिए Google Pixel 6a एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। लेकिन इसे खरीदने से पहले आपको कुछ चीजों के बारे में जान लेना चाहिए। Google Pixel 6a (128GB+6GB RAM) को फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस फोन की MRP 43,999 रुपए है और आप इसे 27% डिस्काउंट के बाद 31,999 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही इस पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। Kotak Credit Card से पेमेंट करने पर 10% का डिस्काउंट मिल सकता है। Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर 5% Cashback भी दिया जा रहा है।

ऐसा ही ऑफर HDFC Bank Credit और Debit Card पर दिया जा रहा है, जिसमें आपको 1000 रुपए की छूट मिल सकती है। इसके अलावा आपको एक्सचेंज ऑफर के तहत अलग से डिस्काउंट मिल रहा है। पुराना स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट को वापस करने पर 27,250 रुपए की छूट मिल सकती है। लेकिन इतनी छूट हासिल करने के लिए आपके पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए।

अब बात करते हैं कि इस फोन में आपको स्पेसिफिकेशन क्या मिलने वाली हैं? इस फोन में 6.14 Inch Full HD+ Display दिया जाता है। साथ ही इसमें डुअल रियर कैमरा भी दिया जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 12.2MP का मिल रहा है। फ्रंट कैमरा के लिहाज से भी आपको कोई शिकायत नहीं होने वाली है क्योंकि इसमें 8MP Front Camera दिया जा रहा है। साथ ही 4410 mAh Battery की वजह से बैटरी बैकअप भी बेहतर मिल रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »