29 Mar 2024, 16:56:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

8,200mAh की दमदार बैटरी के साथ Nokia T20 Tablet launch, जानें Price और specifications

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2021 4:27PM | Updated Date: Oct 6 2021 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Nokia T20 को HMD Global द्वारा नवीनतम टैबलेट के रूप में Launch किया गया। Nokia टैबलेट में 2K डिस्प्ले है और इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर है। इसके अलावा टैबलेट में डुअल माइक्रोफोन और स्टीरियो स्पीकर भी शामिल हैं। Nokia T20 के अन्य मुख्य फीचर्स में 4GB तक रैम शामिल है। डिवाइस को IP52 रेटिंग मिली है। यह 7.8 मिमी मोटा है और इसका वजन 465 ग्राम है।
 
Nokia T20 की कीमत 
 
Nokia T20 की कीमत केवल वाई-फाई वेरिएंट के लिए EUR 199 (लगभग 17,200 रुपये) और वाई-फाई + 4G मॉडल के लिए EUR 239 (लगभग 20,600 रुपये) से शुरू होती है। टैबलेट आने वाले दिनों में सबसे पहले यूरोप में आएगा। HMD Global ने एक प्रेस वार्ता में बताया है कि Nokia T20 को भारतीय बाजार में बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा।
 
Nokia T20 फीचर्स 
 
Nokia T20 Android 11 पर काम करता है। टैबलेट में 10.4-इंच 2K (2,000x1,200 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है। डिस्प्ले को टफ्ड ग्लास से भी प्रोटेक्ट किया गया है। Nokia T20 एक ऑक्टा-कोर Unisoc T610 SoC द्वारा संचालित है। इसमें 3GB और 4GB रैम शामिल किया गया है। फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए इस टैबलेट में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप को भी एलईडी फ्लैश के साथ जोड़ा गया है। HMD Global ने Nokia T20 पर 32GB और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज विकल्प उपलब्ध कराए हैं। टैबलेट को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये (512GB तक) बढ़ाया जा सकता है। Nokia T20 में कनेक्टिविटी के लिए, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, USB टाइप- C और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। Nokia T20 में 8,200mAh की बैटरी दी गई है। टैबलेट को एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन की बैटरी लाइफ देने के लिए भी रेट किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »