25 Apr 2024, 19:14:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Garmin की 2 शानदार Smartwatch इंडिया में हुई Launch, SpO2 सेंसर के साथ मिलेगा GPS

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2021 6:04PM | Updated Date: Jul 6 2021 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Garmin Venu 2 और Garmin Venu 2S Smartwatch  इंडिया में Launch हो गई हैं। कंपनी ने दोनों Smartwatch में स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 3 दिया है। दोनों Smartwatch  हार्ट-रेट और स्ट्रेस लेवल मॉनिटर करने में सक्षम है। साथ ही इनमें ब्लड में ऑक्सीजन मॉनिटर करने वाला SpO2 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा दोनों नई स्मार्टवॉच में दमदार बैटरी और 650 सॉन्ग स्टोर करने की सुविधा मिलेगी। Garmin Venu 2 और Garmin Venu 2S स्मार्टवॉच का डिजाइन आकर्षक है और दोनों में केवल डायल के साइज का अंतर है। Garmin Venu 2 में 45mm और Garmin Venu 2S में 40mm का डायल है। इन दोनों लेटेस्ट स्मार्टवॉच में दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि Garmin Venu 2 की बैटरी सिंगल चार्ज में 12 दिन और Venu 2S की बैटरी 10 दिन का बैकअप देती है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में हर्ट-रेट मॉनिटर के साथ-साथ ब्लड ऑक्सीजन, रेस्पीरेशन और स्ट्रेस लेवल मॉनिटर दिया गया है।
 
Other Features की बात करें तो दोनों स्मार्टवॉच में एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इनमें स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है। इन स्मार्टवॉच में 25 GPS स्पोर्ट एक्टिविटी स्टोर करने की सुविधा दी गई है। Garmin Venu 2 Smartwatch की Price 41,990 रुपये है। यह Smartwatch सिल्वर बेजल और ग्रेनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह Smartwatch को Amazon, Flipkart, Tata CliQ और synergizer से खरीदा जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ Garmin Venu 2S की कीमत 37,990 रुपये रखी गई है। इस Smartwatch ग्राहकों के लिए slate बेजल कलर Option में उपलब्ध है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »