29 Mar 2024, 13:38:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Instagram और Facebook के लिए लॉन्च हुए ये नए फीचर्स, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2021 5:37PM | Updated Date: May 31 2021 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डेस्‍क। दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शुमार हैं। लगातार कंपनी यूजर्स के लिए नए फीचर लॉन्च करती रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए नए फीचर्स लॉन्च किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करके यूजर अपने एक्सपीरियंस को काफी बढ़िया बना सकते हैं। चलिए इन फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

यूज कर सकेंगे Hide Like Count फीचर

इंस्टाग्राम और फेसबुक के यूजर्स अब अपनी पोस्ट पर लाइक्स को हाइड (Hide) कर सकते हैं। यानी अगर आप चाहें तो लोग आपकी पोस्ट पर आने वाले लाइक्स को देख पाएंगे। इसके लिए आपको अपने अकाउंट की सेटिंग में जाना होगा। यहां Hide Like Count का फीचर मिल जाएगा। इससे यूजर्स को अपने अकाउंट पर ज्यादा कंट्रोल मिल सकेगा।

फेसबुक फीड पर कंटेंट को कर सकेंगे फिल्टर

फेसबुक यूजर्स के लिए एक ऐसा टूल लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए वे अपने फेसबुक फीड पर दिखने वाले कंटेंट को फिल्टर कर पाएंगे। किसी भी तरह के आपत्तिजनक कंटेंट को वे अपने अकाउंट से हाइड कर सकेंगे। यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है। अगर आप एक पोस्ट पर ऐसा करेंगे तो यह फीचर अपने आप सभी पोस्ट पर अप्लाई हो जाएगा।

इंस्टा में कई फीचर्स हुए एड

पिछले महीने इंस्टाग्राम की स्टोरी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक फीचर लॉन्च किया गया था। इसमें वे अपने फोटो के साथ किसी भी गाने का टेक्स्ट स्क्रीन पर शो कर पाएंगे। इसका इस्तेमाल करोड़ों लोग हर दिन कर रहे हैं। इसके अलावा भी इंस्टाग्राम ने इस साल इंस्टा रील्स कई बेहतरीन फीचर लॉन्च किए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »