29 Mar 2024, 13:52:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सिर्फ 29 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा OnePlus 9 Pro, कंपनी ने किया खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2021 1:34PM | Updated Date: Mar 19 2021 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जैसे-जैसे OnePlus 9 सीरीज के स्मार्टफ़ोन की लॉन्चिंग डेट पास आए जा रही है, वैसे-वैसे ही OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के फीचर्स का खुलासा हुए जा रहा है। वनप्लस 9 सीरीज 23 मार्च को ऑफिशियली लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज के तहत कंपनी तीन फोनों को लॉन्च कर सकती है, जिसमें वनप्लस 9, वनप्लस 9 प्रो और वनप्लस 9 आर शामिल हैं। OnePlus 9 Pro इस सीरीज का टॉप स्मार्टफोन होगा, इसलिए कंपनी इस फ़ोन को सभी हाई-एंड हार्डवेयर के साथ पेश कर रही है।
 
हाल ही में कंपनी ने सीईओ ने इस फ़ोन की चार्जिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में:  वनप्लस के सीईओ Pete Lau ने ट्विटर पर OnePlus 9 Pro 100% चार्ज होने में कितना समय लेगा इसकी जानकारी दी है। सीईओ के मुताबिक, वनप्लस 9 प्रो वायर्ड चार्जर के साथ सिर्फ 29 मिनट में 100% हो जाएगा, जबकि वायरलेस चार्जिंग के लिए इसे 43 मिनट का समय लगेगा। बता दें कि वनप्लस 9 प्रो में 4500mAh की बैटरी होगी।
 
OnePlus 8T में भी है 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट  
OnePlus 8T फ़ोन 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आने कंपनी वाला पहला फोन था। फोन केवल 39 मिनट में 0% से 100% तक चार्ज होता है। OnePlus 9 Pro की 4500mAh की बैटरी सिर्फ 29 मिनट में चार्ज हो जाएगी। इससे ऐसा लग रहा है कि OnePlus 65W चार्जिंग तकनीक को बढ़ा रहा है, या शायद फोन में और भी तेज़ी से चार्ज करने वाली तकनीक होगी। OnePlus 9 सीरीज के साथ कंपनी वायरलेस चार्जर भी कर सकती है लॉन्च 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »