20 Apr 2024, 02:55:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Free में कैसे चलाए बैकग्राउंड में YouTube?, जानिए यह तरीका...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2021 1:09AM | Updated Date: Jan 19 2021 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टेक डेस्‍क। YouTube आज कल हर कोई यूज कर रहा है YouTube पर हमें दुनियाभर का कंटेंट मिल जाता है। प्रत्येक स्मार्टफोन उपयोगकर्ता के पास एक YouTube ऐप होता है, जहां वह अपने पसंदीदा वीडियो में ट्यून कर सकता है और वहां उपलब्ध अंतहीन सामग्री के माध्यम से ब्राउज़ कर सकता है। लेकिन वहां एक जाल है। बैकग्राउंड प्ले उपलब्ध नहीं है और ऐप से बाहर निकलने से हमारे वीडियो समाप्त हो जाएंगे। तो हम चाहते है कि हमारे फोन के बैकग्राउंड में यूट्यूब चलता रहे और हम काम करते हैं। क्या आप जानते हैं कि आप ऐसा कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको यूट्यूब की सब्सक्रिप्शन को खरीदना पड़ता है लेकिन आज हम आपको बिना सब्सक्रिप्शन लिए बैकग्राउंड में यूट्यूब की वीडियो प्ले करना सिखाएंगे।
 
निर्देश- 1. सबसे पहले अपने फोन में गूगल क्रोम बाउजर पर जाएं और यू-ट्यूब खोलें।
निर्देश-2. YouTube खुल जाने के बाद आपको उपरी दाएं कोने में 'तीन डॉट' दिखेंगे, इस पर क्लिक करें।
निर्देश-3. यहां ऑप्शन्स की एक लिस्ट खुलेगी, उसमें नीचे जाकर 'Desktop Site' पर क्लिक करें।
निर्देश-4. अब अपना पसंदीदा गाना या वीडियो प्ले करें, और फिर होम बटन दबा दें।
निर्देश-5. अब फोन का नोटिफिकेशन पैनल खोलें, यहां आपको वीडियो प्लेबैक का ऑप्शन मिलेगा। प्ले बटन पर क्लिक करते ही वह वीडियो चलने लगेगी।
निर्देश-6. अच्छी बात यह है कि अब आप यदि अपना फोन लॉक भी कर देंगे, तो भी वह वीडियो चलती रहेगी और आप नोटिफिकेशन पैनल से उसे कंट्रोल कर सकेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »