20 Apr 2024, 06:21:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फोनपे प्लेटफॉर्म पर 6 नए बीमा और म्यूचुअल फंड उत्पाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2020 2:54PM | Updated Date: Aug 19 2020 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रमुख डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे ने अपने फाइनेंसियल सर्विस पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुये 4 महीनों में बीमा और संपदा प्रबंधन से जुड़े 6 नए उत्पाद जोड़े हैं। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि जिससे वह देश की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी बन गई है। फोनपे इसका सारा श्रेय अपने अत्याधुनिक तकनीक प्लेटफॉर्म को दे रहा है जिसने लॉकडाउन के बावजूद तेज गति से कई उत्पादों को लॉन्च करने में मदद की। फोनपे ने इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड्स क्षेत्र में कई प्रमुख कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इनका इस क्षेत्र में गहरा अनुभव है और अपने तेजी से बढ़ते ग्राहक आधार के लिए उनके अनुरूप ऑफर शुरू करने के लिए फोनपे के साथ मिलकर काम किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »