24 Apr 2024, 17:01:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Tata Sky के यूजर्स के लिए डबल धमाका ऑफर, एक साथ कम हुई सेवाओं की कीमतें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2020 12:07AM | Updated Date: Aug 1 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंडिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट टू होम सर्विस देने वाली कंपनी टाटा स्काई  ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा उपहार दिया है। जी है, टाटा स्काई ने अपने छह सेवाओं की कीमतों में 50%  की कटौती कर दी है। कंपनी ने इस ऑफर को डबल धमाका ऑफर नाम दिया है। Tata Sky ने कहा है कि यह ऑफर 26 जुलाई से दो अगस्त तक रहेगा। 

1. भारत की इस कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर के अनुसार Tata Sky Smart Games और Dance Studio की कीमतें 50% कम की गई हैं। टाटा स्काई ने ट्वीट  पर कहा कि इस ऑफर के तहत ग्राहकों को डबल जीतोस कमाने का चांस मिलेगा।  

2. Tata Sky Zeetos एक लॉयल्टी प्रोग्राम है।टाटा स्काई का डबल धमाका ऑफर Tata Sky Smart Games, Fun Learn, Dance Studio, English, Vedic Maths और Fitness पर लागू होगा। इस ऑफर के तहत ये छह सेवाएं दो अगस्त तक 30 रुपये प्रति माह की दर से उपलब्ध हैं। इन सेवाओं के लिए कंपनी आमतौर पर 60 रुपये लेती है।

3. कुछ समय पहले ही टाटा स्काई ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। टाटा स्काई ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को फेयर यूजेज पॉलिसी (FUP) खत्म होने के बाद भी 3Mbps की स्पीड से इंटरनेट उपयोग करने की सुविधा दी है। 

4. ऐसे में यह बड़ी राहत है की बात है क्योंकि इतनी स्पीड पर आप मैसेज से लेकर कम रिजॉल्यूशन के वीडियो देखने तक का काम कर सकते हैं। यह सुविधा टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के सभी अनलिमिटेड यूजर्स के लिए दी गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »