19 Apr 2024, 10:25:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टिकटॉक को टक्कर देने की तैयारी में फेसबुक - 50 देशों में लॉन्‍च करेगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2020 1:18PM | Updated Date: Jul 17 2020 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। चीनी सोशल नेटवर्किंग एप्प टिकटॉक को टक्कर देने के लिए फेसबुक इंस्टाग्राम रील एप्प को अमेरिका सहित 50 से अधिक देशों में लॉन्‍च करेगा। राष्ट्रीय प्रसारण कंपनी (एनबीसी) के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि यह एप्प अगस्त में अमेरिका में भी लॉन्‍च हो सकता है। इंस्टाग्राम रील टिकटॉक की तरह फेसबुक का एक एप्प है जिसमें 15 सेकेंड के वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं। इसके कई फीचर टिकटॉक से मिलते जुलते हैं। हाल ही में भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों के मद्देनजर टिकटॉक समेत 59 चीनी एप्प पर प्रतिबंध लगा दिए थे।
 
इसके कुछ दिनों बाद फेसबुक ने भारत में इंस्टाग्राम रील एप्प को लॉन्‍च कर दिया। हालांकि अमेरिका में टिकटॉक की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगे हैं। ट्रंप सरकार टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के उपायों पर विचार कर रही है। एप्प  इससे पहले यह एप्प ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी में लॉन्‍च किया जा चुका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »