28 Mar 2024, 23:28:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अगर रोजाना 3GB डेटा है आपकी जरूरत तो ये प्लान बन सकते हैं आपकी पसंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 12:36PM | Updated Date: Jun 19 2020 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन की वजह से लोग घर में ज्यादा समय बिताते हैं। हममें से ज्यादा लोग वर्क फ्रॉम होम करते हैं तो कुछ लोग फ़िल्में देख कर अपना टाइम पास करते हैं। ऐसे में मोबाइल इंटरनेट डेटा की खपत ज्यादा होती है। कई मामलों में देखने को आया है कि 2 से 3GB तक डेटा की रोजाना खपत आम हो चली है। ऐसे में यहां हम आपके लिए Jio, Vodafone और Airtel के कुछ ऐसे  खास प्लान लेकर आये हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।


Jio का 349 रुपये वाला प्लान : Jio के पास इस समय 349 रुपये वाला प्लान मौजूद है, जिसमें रोजाना 3GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28  दिन की है। Jio तो Jio के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। नॉन-Jio नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए इस प्लान में 1000 मिनट्स मिल जाते हैं। इस प्लान में रोजाना 100 फ्री SMS मिलते हैं। इतना ही इस प्लान में Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता


Vodafone का 399 रुपये वाला प्लान : Vodafone के 399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। इसमें रोजाना 100 फ्री SMS मिलते हैं। इस प्लान में में 1.5GB+1.5GB डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसमें जी5 और Vodafone प्ले का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।


Airtel का 398 रुपये वाला प्लान : Airtel के पास 398 रुपये वाला प्लान है जिसमें रोजाना 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें रोजाना 3GB डेटा मिलता हैं। इसके अलावा इस प्लान के साथ जी5 के साथ Airtel एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »