25 Apr 2024, 10:32:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Xiaomi 11 जून को पहली बार लॉन्च करने जा रही है इस सेगमेंट का प्रोडक्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2020 3:14PM | Updated Date: Jun 9 2020 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीनी कंपनी Xiaomi भारत में 11 जून को अपना एक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम की मदद से कंपनी भारत में पहली बार लैपटॉप सेगमेंट में अपना प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है। अपना पहला लैपटॉप Mi Notebook लॉन्च करने वाली है। यह लैपटॉप सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। यह लैपटॉप खासकर भारतीय के मद्देनजर तैयार किया गया है। कंपनी अपने मी नोटबुक से संबंधित फीचर्स की जानकारी टीजर्स के जरिए सार्वजनिक कर रही है।

 
शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन समेत कंपनी के अधिकारियों ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से खुलासा हुआ है कि 11 जून को केवल मी नोटबुक ही लॉन्च नहीं होगा। इस दिन मी नोटबुक के साथ Mi Notebook Horizon Edition भी पेश किया जाएगा, जिसके बॉक्स की तस्वीर ऑनलाइन दस्तक दे चुकी है। हॉरिजन एडिशन के बारे में लॉन्चिंग के दिन ही बताया जाएगा। यह 14 इंच फुल-एचडी बेजल-लेस स्क्रीन, डीटीएस ऑडियो सपोर्ट और एसएसडी सपोर्ट के साथ आएगा।
 
Xiaomi के अनुसार, मी नोटबुक में पतले बेजल के साथ सार्वधिक स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया जाएगा। इसके अलावा यह पुख्ता हो चुका है कि मी नोटबुक में 10वें जनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर और 12 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। शाओमी का कहना है मी नोटबुक में फुल-एचडी स्क्रीन शामिल होगी। शाओमी का दावा है कि यह हाई-एंड फ्लैगशिप-लेवल का लैपटॉप होगा, जो कि पावर यूजर्स के लिए बना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »