29 Mar 2024, 14:46:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Redmi AirDots वायरलेस ईयरबड्स जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2020 2:03PM | Updated Date: May 20 2020 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Xiaomi की सब ब्रांड Redmi India जल्द ही अपने ऑडियो डिवाइस को भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भारतीय बाजार के ऑडियो स्पेस में एंट्री के बारे में टीज किया है। कंपनी अपने Redmi AirDots को अब भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने ट्विट में लिखा है "some bass-dropping news coming your way soon!" यानि की जल्द ही आपको बेस ड्रॉपिंग न्यूज के बारे में जानकारी मिलने वाली है। पिछले दिनों ही Xiaomi ने अपने Mi True Wireless Earphones 2 को भारत में लॉन्च किया है। 

Redmi ने पिछले साल चीनी बाजार में Redmi AirDots लॉन्च किया था। कंपनी इसे या नए Redmi AirDots S को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अपने पहले ट्रू वायरलेस  ईयरबड्स को पिछले साल लॉन्च किया था। इसके फीचर्स की बात करें तो ये ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही, इसमें टच सेंसेटिव बटन्स भी दिए गए हैं। इस टच सेंसेटिव बटन्स की मदद से म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल किया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज होन पर इसके बड्स 4 घंटे तक काम कर सकते हैं। वहीं, इसते चार्जिंग केस को एक बार फुल चार्ज करने के बाद 12 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक सपोर्ट मिलता है।

Redmi AirDots ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में 7.2mm का डायनैमिक ड्राइवर दिया गया है जो एक्टिव एन्वायरोमेंट न्वॉइज कैंसिलेशन के साथ आता है। चीन में इसे CNY 99.9 (लगभग 1,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। पिछले महीने चीनी बाजार में लॉन्च हुए नए AirDots S के फीचर की बात करें तो इसका लुक और डिजाइन भी पिछले साल लॉन्च हुए AirDots की तरह ही है। ये भी 7.2mm ड्राइवर और ब्लूटूथ 5.0 फीचर के साथ आता है। इसके ऑडियो फीचर में अपग्रेड्स किए गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »