20 Apr 2024, 18:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Aarogya Setu ऐप Jio phone यूजर्स के लिए जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2020 12:54PM | Updated Date: May 8 2020 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नीति आयोग के Covid-19 ट्रैकिंग ऐप Aarogya Setu की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इस ऐप को 9 करोड़ से अधिक यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। ये ऐप फिलहाल एंड्राइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। पिछले दिनों ही इस ऐप को फीचर फोन के लिए भी उपलब्ध कराया गया है। अब Jio phone का उपयोग कर रहे यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है कि KaiOS के लिए Aarogya Setu ऐप पर काम करना शुरू कर दिया गया है। KaiOS पर आधारित Jio phone पर भी इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

सरकार KaiOS पर आधारित Jio phone पर Aarogya Setu ऐप लाने की तैयारी कर रही है अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक सिंह ने बताया है कि भारत सरकार Jio phone यूजर्स के लिए अलग वर्जन वाले Aarogya Setu ऐप पर काम कर रही है। स्पष्ट कर दें कि Jio phone एंड्राइड या आईओएस प्लेटफॉर्म पर काम नहीं करता है और न ही यह पूरी तरह से एक फीचर फोन है। यह फोन KaiOS प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसे ध्यान में रखते हुए इसके लिए अलग वर्जन वाले Aarogya Setu ऐप को डेवलप किया जा रहा है। 

इंटरव्यू के दौरान अभिषेक सिंह ने बताया कि भारत में लगभग 40 से 50 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हैं। लेकिन देश में अभी भी फीचर फोन यूजर्स की कमी नहीं है। इसके अलावा देश में 11 करोड़ Jio phone यूजर्स हैं। ऐसे में सरकार की प्लानिंग सभी फोन यूजर्स को Aarogya Setu ऐप से जोड़ने की है। अभिषेक सिंह ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि Jio phone के लिए ये ऐप कब तक लॉन्च किया जाएगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »