29 Mar 2024, 21:03:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Xiaomi ने 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लांच किया ये शानदार स्मार्टफोन, कीमत मात्र...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2020 10:28AM | Updated Date: May 3 2020 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाओमी ने अपना एक नया स्मार्टफोन एमआई नोट 10 लाइट लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही एमआई नोट 10 सीरीज 10 का यह तीसरा फोन है। इससे पहले कंपनी ने Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro बाजार में पेश किए हैं। एमआई नोट 10 लाइट में कंपनी ने 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी है।

कीमत और स्पेसिफिकेशन : Mi Note 10 Lite के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत $349 यूरो यानी करीब 26,000 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत $399 यानी करीब 33,100 रुपये है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 ओएस मिलेगा। फोन में 6.47 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है।

कैमरा फीचर्स : इसमें पहला लेंस 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है। इसमें 5260mAh की बैटरी है जो 30वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »