25 Apr 2024, 04:17:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Xiaomi भारत में लेकर आ रही है 108MP कैमरे वाला स्मार्टफोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2020 2:10PM | Updated Date: May 2 2020 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भारतीय बाजार में 108MP कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह संकेत खुद कंपनी के एमडी मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए दिया है। अभी फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी भारत में Xiaomi Mi 10 5G को लॉन्च करने वाली है और इसमें 108MP का कैमरा दिया गया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन को पिछले दिनों यूरोप में लॉन्च किया गया था। 

Xiaomi के एमडी मनु कुमार कुमार जैन द्वारा शेयर किए गए ट्विटर पोस्ट में इमोजी के जरिए 108 लिखा हुआ है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी 108MP कैमरे वाला स्मार्टफोन भारत में लेकर आने वाली है। हालांकि इस बारे में कंपनी ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद कंपनी भारत में लॉन्च किए जाने वाले अपने नए स्मार्टफोन के नाम का खुलासा करेगी। 

Xiaomi Mi 10 5G स्मार्टफोन क्वाड कैमरे के साथ 31 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाला था। लेकिन कोरोनो वायरस संकट के कारण लॉन्च को टाल दिया गया था। वहीं अब उम्मीद है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद यह भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल भारत में 3 मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में यूजर्स को Xiaomi Mi 10 के अभी और इंतजार करना होगा। 

यूरोप में लॉन्च किए गए Xiaomi Mi 10 की बात करें तो इसमें 6.47 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,780mAh की बैटरी दी गई है जो 30W वायर और वायरलेस दोनों तरह की चार्जिंग सपॉर्ट करती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 108MP का मेन कैमरा मौजूद है। जो कि इसकी मुख्य खासियत है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »