19 Apr 2024, 23:44:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

144Hz डिस्प्ले और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Neo 3 लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2020 3:30PM | Updated Date: Apr 24 2020 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने अपने नए iQOO Neo 3 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और 44W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस नए iQOO फोन को भारत समेत दूसरे बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, ब्रांड ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

iQOO Neo 3 की चीन में शुरुआती कीमत CNY 2,698 (लगभग 29,000 रुपये) रखी गई है। ये कीमत बेस मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की है। वहीं, इसके 8GB + 128GB, 12GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: CNY 2,998 (लगभग 32,200 रुपये), CNY 3,298 (लगभग 35,400 रुपये) और CNY 3,398 (लगभग 36,500 रुपये) रखी गई है। इसकी बिक्री चीन में 29 अप्रैल से शुरू होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »