25 Apr 2024, 20:06:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Facebook ने लॉन्च किया Messanger Kids App, इसमे होगा ये खास फीचर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2020 1:36PM | Updated Date: Apr 24 2020 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक (Facebook) ने बच्चों को ध्यान में रखते हुए एक मैसेंजर किड्स एप (Messeanger Kids App) लॉन्च किया है। इस एप में परिजनों के लिए एक खास फीचर दिया गया है, जिसके जरिए वे अपने बच्चों के अकाउंट पर नजर रख सकते हैं। इस एप के जरिए बच्चे जहां राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान अपने के साथ जुड़े रहेंगे, वहीं परिवार के सदस्य भी उनकी गतिविधियों पर आसानी से नजर रख सकेंगे। कंपनी ने इस मोबाइल एप को 2017 में लॉन्च किया गया था इसके बाद इसे 2018 में कनाडा पेरू में विस्तारित किया गया इसे अब भारत में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

पहले यह माता-पिता पर निर्भर था कि वे अपने बच्चे के लिए हर संपर्क को अपने पास मंगाएं उसे अनुमोदित करें। फेसबुक ने बुधवार देर रात एक बयान में एप में दिए गए सभी फीचर्स की जानकारी दी. फेसबुक ने बताया कि इस मोबाइल एप में एक खास फीचर दिया है, जिसका नाम 'सुपरवाइज्ड फ्रेंडिंग' है। इस फीचर के जरिए माता-पिता यह तय कर पाएंगे कि उनके बच्चों की मित्रता सूची (फ्रेंड लिस्ट) में किस व्यक्ति (कॉन्टेक्ट) को जोड़ना है या नहीं। यह फीचर अमेरिका में लॉन्च हो गया है।

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले समय में इस फीचर को जल्द अन्य देशों में भी पेश करेगी. कंपनी का कहना है कि यह एप बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। फेसबुक में सुरक्षा मामलों पर विश्व प्रमुख एंटिगोन डेविस ने जानकारी दी है कि इस एप के जरिए माता-पिता को डैशबोर्ड पर यह सूचना मिलेगी कि किसने उनके बच्चे को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी है. इसके अलावा माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल की स्पोर्ट टीम या फिर क्लास के ग्रुप में जोड़ने के लिए शिक्षकों को भी इस फीचर के अधिकार दे सकते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »