28 Mar 2024, 23:20:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

WhatsApp और TikTok को जूम ने पछाड़ा, 50 करोड़ डाउनलोड के…

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 9:30AM | Updated Date: Apr 3 2020 9:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत में प्ले स्टोर के फ्री सेक्शन में मौजूद भारत का नंबर 1 ऐप बन गया है। इतना ही नहीं इस ऐप ने मार्केट में पहले से मौजूद पॉप्युलर ऐप्स जैसे TikTok, WhatsApp को भी पीछे छोड़ दिया है। जूम ऐप को भारत में अब तक 5 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है।

एक बार में 100 लोगों के साथ विडियो चैटिंग : जूम एक फ्री एचडी मीटिंग ऐप है। इसके जरिए यूजर एक बार में अधिकतम 100 लोगों के साथ बात कर सकते हैं। ऐप की सबसे बड़ी खासियत है इसका आसान यूजर इंटरफेस। इसके साथ ही जूम ऐप में कई और फीचर भी दिए गए हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। ऐप के फ्री वर्जन में भी कॉल में 100 लोगों को जोड़ा जा सकता है। ऐप में वन-टू-वन मीटिंग और 40 मिनट की ग्रुप कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

फैमिली मेंबर से भी कनेक्ट हो रहे यूजर : प्रफेशनल्स के अलावा यूजर्स इसे पर्सनल कॉल के लिए भी यूज कर रहे हैं। इस विडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के जरिए यूजर अपने अधिक से अधिक फैमिली मेंबर या फ्रेंड से कनेक्ट हो पा रहे हैं। यह सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखने और कोरोना संक्रमण से बचने में तो लोगों की मदद कर ही रहा है, साथ ही यूजर्स को परिवार और दोस्तों से भी कनेक्ट रहने का अच्छा ऑप्शन दे रहा है। कुछ यूजर्स इस ऐप के जरिए बर्थ डे पार्टी का भी आयोजन कर रहे हैं।

विवादों में घिर चुका है जूम : बीते दिनों जूम ऐप विवादों में भी घिर गया था। मदरबोर्ड की एक रिपोर्ट पर कहा गया था कि जूम ऐप का iOS वर्जन यूजर्स के डेटा को फेसबुक तक पहुंचा रहा है। ऐप ओपन किए जाने पर यूजर्स के टाइम जोन और शहर की जानकारी फेसबुक को देता है। इस खबर के बाहर आने के बाद कंपनी तुरंत हरकत में आई और उस कोड को डिलीट कर दिया जिसके कारण जूम यूजर्स का डेटा फेसबुक को मिल रहा था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »