28 Mar 2024, 14:20:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

WhatsApp ला रहा है नया फीचर - अब खुद डिलीट हो जाएंगे मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2020 12:33AM | Updated Date: Mar 18 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। व्हाट्सएप कंपनी अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई नये फीचर्स लाती रहती है, ताकि यूजर्स इसे और अच्छे तरीके से यूज कर पाएं। अब व्हाट्सएप अपने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए एक ओर नया फीचर्स ला रही है। ऐसे में व्हाट्सएप के नए फीचर का खुलासा हो गया है। Whatsapp ने कुछ बीटा यूजर्स के लिए ऑटो डिलीट फीचर जारी किया है। 
 
Whatsapp के नए फीचर को फिलहाल ऑटो डिलीट के नाम से जाना जा रहा है। इसके तहत यूजर्स को मैसेज को ऑटो डिलीट करने की सुविधा दी जाएगी। इसका मतलब यह है कि आपको मैसेज के लिए एक निश्चित समय चुनना होगाब उसके बाद यह मैसेज खुद ही डिलीट हो जाएंगे। यह सुविधा Whatsapp के ग्रुप और पर्सनल चैट दोनों के लिए दी जाएगी। इसमें आपको एक घंटे से लेकर एक साल तक का समय चुनना होगा। उस निश्चित समय के बाद आपके मैसेज खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे।
 
मान लीजिए कि आपको कोई मैसेज एक घंटे बाद डिलीट करना है। तो आप निश्चित समय के ऑप्शन में एक घंटा चुनेंगे. इसके बाद ठीक समय के बाद Whatsapp पर आपका मैसेज खुद ही डिलीट हो जाएगा। एक बीटा यूजर के मुताबिक यह समय एक घंटा, एक दिन, एक हफ्ता, एक महीना और एक साल तक का हो सकता है। अगर आप मैसेज डिलीट नहीं करना चाहते हैं तो आप इस ऑप्शन को ऑफ भी कर सकते हैं।
इस फीचर को सिर्फ बीटा यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है। ऐसे में आप अभी इसका प्रयोग नहीं कर पाएंगे।
 
लेकिन जब यह फीचर लॉन्च कर दिया जाएगा तब आप आसानी से इसका प्रयोग कर सकते हैं। अगर आप इसका प्रयोग पर्सनल चैट के लिए कर रहे हैं तो आपको उस व्यक्ति की चैट पर जाकर 'डिलीट मैसेज' विकल्प क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको एक पॉप-अप खुला दिखेगा। इसमें आपसे पूछा जाएगा कि आप मैसेज को कितनी समय बाद डिलीट करना चाहते हैं। आपको एक घंटा, एक दिन, एक हफ्ता, एक महीना और एक साल में से एख विकल्प चुनना होगा। अगर आप मैसेज डिलीट नहीं करना चाहते हैं तो आप इसे ऑफ भी कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »