20 Apr 2024, 07:28:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जिनके पास है Jio सिम आई बहुत बड़ी खुशखबरी, ग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 11:51AM | Updated Date: Feb 22 2020 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस जियो इस समय भारत की नम्बर 1 कंपनी बनी हुई है। पिछले साल जियो के साथ अन्य कंपनियों ने अपने प्लान्स में 40 फीसदी की बढ़ोतरी की है। कंपनियों के इस कदम से ग्राहकों को नाराजगी है। सूत्रों से मिली खबर अनुसार ट्राई ने हाल ही में हुई 3 घंटे की बैठक के बाद इसके मुख्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जियो समेत अन्य कंपनियों के लिए नए फरमान जारी किए गए हैं। इस आदेश के द्वारा जियो सिम वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है।
 
ट्राई की बैठक में जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार इस नोटिस में सभी कंपनियों को अगले 10 दिनों के भीतर अपने मौजूदा प्लान की कीमतों को कम कर उन्हें फिर लॉन्च करने को कहा गया है। साथ ही इसकी जानकारी अपने वेबपेज पर ग्राहकों को देने के लिए भी कहा गया है। ऐसे में जियो ग्राहकों की बल्ले-बल्ले हो गई है, जानकारी के मुताबिक, कंपनी प्लान 15 फीसदी तक कम कर सकती है। मौजूदा समय में जियो के प्लान्स सबसे कम कीमत में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
 
जानकारी के मुताबिक, जियो के प्लान्स की अनुमानित कीमत काफी कम हो सकती है। जानकारी के मुताबिक जियो का प्लान 72 रुपये से शुरू हो सकता है। जिसमें 28 दिनों की लम्बी वैलिडिटी दी जाएगी।  हालांकि, जियो ने इससे पहले इससे कम कीमत में ग्राहकों को प्लान्स उपलब्ध कराए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »