29 Mar 2024, 15:37:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

HUAWEI ने शानदार फीचर्स वाले लैपटॉप किए लॉन्च, जानिए क्या है कीमत...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2020 10:31AM | Updated Date: Feb 10 2020 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

Huawei ने अपने लैपटॉप सेगमेंट में दो नए लैपटॉप को शामिल करते हुए MateBook D 14 और MateBook D 15 को लॉन्च किया है। कंपनी ने इन दोनों डिवाइसेज की घोषणा पिछले साल नवंबर में शंघाई में की थी और अब इसकी कीमत और उपलब्धता की घोषणा की है। ये लैपटॉप 13 फरवरी से 20 फरवरी तक प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे जिसके बाद 21 फरवरी 2020 से इनकी सेल शुरू हो जाएगी। लैपटॉप के साथ कस्टमर्स को Huawei Freebuds3 फ्री दिए जाएंगे। यदि हम कीमत की बात करें तो MateBook D 14 की कीमत £649 यानि लगभग 60,200 रुपये है और इसमें यूजर्स को खास फीचर्स के तौर पर बड़ी बैटरी और एडिशनल स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। MateBook D 14 की कीमत £599 यानि करीब 55,600 रुपये है. दोनों लैपटॉप Windows 10 ओएस पर आधारित हैं।

Huawei MateBook D 14 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स  

Windows 10 ओएस पर आधारित इस लैपटॉप में 14 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है।  यह डिवाइस 12nm AMD Ryzen 5 3500U प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 8जीबी रैम दी गई है. इसके साथ 512जीबी और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट मौजूद हैं इसमें यूजर्स को Shark Fin ड्यूल कूलिंग फैन्स की सुविधा मिलेगी जो कि डिवाइस की हीट को मैनेज करता है। MateBook D 14 का साइज 322.5 x 214.8 x 15.9 mm है और इसमें ग्राफिक्स के लिए AMD Radeon Vega 8 का उपयोग किया गया है।  

Huawei MateBook D 15 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स 

Huawei MateBook D 15 में 1920 x 1080 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका साइज 357.8 x 229.9 x 16.9 mm है और इसे 12nm AMD Ryzen 5 3500U प्रोसेसर पर पेश किया गया है। लैपटॉप की स्टोरेज क्षमता एक समान है। दोनों में ही यूजर्स को 65W यूएसबी सी चार्जर की सुविधा मिलेगी। MateBook D 15 में पावर बैकअप के लिए 42Wh की बैटरी दी गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »